नारायणपुर। जिले के मड़नार इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने जिओ टावर को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है।
नक्सलियों का कबूलनामा: एक वर्ष में 357 नक्सली मारे गए, केंद्रीय कमेटी ने जारी किया प्रेस नोट
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने विकास कार्यों को बाधित करने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।




