रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं और अंतरिक्ष अनुसंधान में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Read Also- धरती पर सफल वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले – एक अरब से ज्यादा सपनों को मिली प्रेरणा
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल गगनयान मिशन की दिशा में भारत की प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
Read Also- तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामला: EOW ने 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में दाखिल किया 4500 पन्नों का चालान
मुख्यमंत्री साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के साथ-साथ प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की युवा वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर उसकी बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है।




