रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को आत्महत्या की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र का है, जहां 42 वर्षीय आरक्षक संदीप बाकला ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना बालोद जिले से सामने आई है, जहां देर रात एक रेलवे स्टेशन मास्टर ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक का शव जब्त कर लिया गया है और डौंडी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। दोनों मामलों में आत्महत्या के पीछे की वजहों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।




