दुर्ग। जिले के छावनी अनुविभाग में पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए एक अहम कार्रवाई की है। थाना छावनी और थाना खुर्सीपार की पुलिस टीमों ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की है।
छावनी थाना की कार्रवाई:
थाना छावनी पुलिस ने क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त 7 युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- महेंद्र बैरागी (20 वर्ष) – बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस
- पीयूष नंदी (24 वर्ष) – शारदापारा कैंप 02
- चंद्रशेखर बिसाई (28 वर्ष) – बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस
- शेख रशीद (25 वर्ष) – भैरव बस्ती, शारदापारा कैंप 02
- योगेश भारती (25 वर्ष) – मेहमान कोल्ड डिपो, कैंप 01
- थानु यादव (22 वर्ष) – सेकंड कैंप 01, शास्त्री नगर
- योगेश सिन्हा उर्फ ओगदु (24 वर्ष) – बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस
खुर्सीपार थाना की कार्रवाई:
वहीं, थाना खुर्सीपार पुलिस ने चार युवकों को अवैध धारदार हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- विकास वर्मा उर्फ चेतन लाल (22 वर्ष) – डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार
- गुरुदयाल उर्फ काके (20 वर्ष) – बैकुंठ धाम, छावनी
- रोहित कंवर उर्फ एलियन (19 वर्ष) – खुर्सीपार फाटक
- शेख शब्बीर उर्फ कालू (20 वर्ष) – डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार
कानून व्यवस्था पर सकारात्मक असर:
पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती का सख्त संदेश गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।




