रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है, लेकिन सत्र का समापन हंगामेदार रहने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापा मारा, जिससे प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है।
Read Also- कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन की कवायद तेज
इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए सदन में विरोध दर्ज कराएंगे। इससे पहले भी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।
Read Also- Ex CM भूपेश बघेल के घर पहुंची ED, X पर पोस्ट कर दी जानकारी
इधर, सदन के एजेंडे की बात करें तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कुछ विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे। इसके अलावा विधायकों ने खराब सड़कों की स्थिति और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए हैं।




