डौंडीलोहारा (बालोद)। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही ससुर की हत्या कर दी। यह मामला तब उजागर हुआ जब मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने उसके शरीर पर संदिग्ध चोट के निशान देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
छत्तीसगढ़ जनविश्वास विधेयक पारित करने वाला देश का दूसरा राज्य , अब आपराधिक मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बहू का एक युवक से अवैध संबंध था, जो पेशे से संगीत शिक्षक बताया जा रहा है। वह अक्सर बहू को संगीत सिखाने के नाम पर घर आता-जाता था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने मिलकर ससुर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पूछताछ में महिला और उसके साथी ने जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि ससुर उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश भी जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि संगीत सिखाने के बहाने शुरू हुआ रिश्ता इस हद तक पहुंच जाएगा।




