रायपुर। नवा रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रावतपुरा हॉस्पिटल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक छोटा हाथी वाहन ने एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मार दी।
Read Also- तहसील कार्यालय ACB में का छापा, बड़े बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस, 112 की टीम और राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Read Also- बिलासपुर हाईवे जाम मामला: हाईकोर्ट सख्त, रसूखदार लड़कों की लग्जरी गाड़ियां जब्त न करने पर उठाए सवाल
ड्राइवर फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद छोटा हाथी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। वहीं, मृतक युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।




