रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार संगठन में 16 नए चेहरों को जगह दी है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष लालजी यादव की सहमति से की।
नई कार्यकारिणी में कौन-कौन शामिल?
घोषित कार्यकारिणी में 1 जिला अध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री, 6 जिला उपाध्यक्ष, 6 जिला मंत्री को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।




