Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अपहरण, लूट और फिरौती का सनसनीखेज मामला: फार्म हाउस में बंधक बनाकर ली गई 20 हजार की ऑनलाइन फिरौती

    अपहरण, लूट और फिरौती का सनसनीखेज मामला: फार्म हाउस में बंधक बनाकर ली गई 20 हजार की ऑनलाइन फिरौती

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायगढ़। शहर के पुराना ढाबा के पास से चार युवकों का अपहरण कर फार्म हाउस में बंधक बनाकर लूट और ऑनलाइन फिरौती वसूली का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाग थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। घटना में शामिल पांच आरोपियों में से दो को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन अब भी फरार हैं।

    सीएम हाउस में हरेली तिहार का भव्य आयोजन, गेड़ी नृत्य से लेकर रामायण पाठ, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

    कार से किया अपहरण, फार्म हाउस में बंधक बनाकर लूटा नगद

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को प्रार्थी युवक अपने तीन साथियों के साथ ग्राम बरगाही जा रहा था। तभी बालक संप्रेक्षण गृह के पास एक नीले रंग की कार में सवार आरोपियों – पुरुषोत्तम साहू उर्फ जादू, नितिन साहू, राहुल सिंग, आदित्य और दादा – ने उनके साथ मारपीट कर चारों युवकों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें एबीस फैक्ट्री के पास एक मकान में बंधक बना लिया गया।

    आरोपियों ने इस दौरान प्रार्थी के पास से 4000 रुपये नगद लूट लिए और जबरन और पैसों की मांग करने लगे। बंधक बने युवकों ने किसी तरह मौके का फायदा उठाकर मोबाइल और गाड़ी की चाबी लेकर वहां से भाग निकलने में कामयाबी पाई और दरवाज़ा बाहर से बंद कर भाठापारा स्थित रिश्तेदार के घर जाकर छिप गए।

    परिजनों से ली 20 हजार की ऑनलाइन फिरौती

    भागने के बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ। अगले ही दिन आरोपी पुरुषोत्तम और नितिन पीड़ित युवक के घर पहुंचे और उसकी मां को बेटे की हत्या की धमकी देकर डराया। इस डर का फायदा उठाकर उन्होंने ऑनलाइन 20,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

    दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

    लालबाग पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.