रायपुर। बहुचर्चित कथित अश्लील सीडीकांड मामले की अगली सुनवाई अब 26 अगस्त को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में होगी। गुरुवार को इस मामले में दो अहम याचिकाओं पर सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सीबीआई ने अपना पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे विशेष न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया।
कोरबा में दर्दनाक हादसा: गले में चना फंसने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों ने उठाए इलाज में लापरवाही के सवाल
सीबीआई ने इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ रिविजन याचिका दाखिल की है। इस याचिका में सीबीआई ने अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें बघेल को उन्मोचित किया गया था। वहीं, प्रकरण के अन्य आरोपी कैलाश मुरारका, विजय भाटिया, विनोद वर्मा और विजय पंडया ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए आवेदन दायर किया है।
बचाव पक्ष को गुरुवार को अपने तर्क रखने थे, लेकिन सीबीआई की ओर से समय मांगे जाने के कारण मामले की सुनवाई टाल दी गई। अब इन दोनों ही याचिकाओं पर 26 अगस्त को एक साथ सुनवाई की जाएगी।




