रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस बार चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया में अहम बदलाव किए हैं। अब हर काउंसलिंग राउंड के लिए विद्यार्थियों को दोबारा रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
पहले की व्यवस्था में एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी राउंड के लिए पात्रता मिल जाती थी, लेकिन अब हर राउंड के लिए नया रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से योग्य छात्र वंचित नहीं रहेंगे और सीटें खाली नहीं जाएंगी।
इस साल 1980 सीटों पर होगा एडमिशन
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की कुल 2,130 सीटें घोषित की थीं, लेकिन रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की सीटें शून्य घोषित कर दी गई हैं। इसके चलते अब केवल 1,980 सीटों पर एडमिशन होगा।
मेडिकल कॉलेजवार सीटें इस प्रकार हैं:-
- रायपुर: 230
- दुर्ग: 200
- बिलासपुर: 150
- जगदलपुर: 125
- रायगढ़: 100
- अंबिकापुर: 125
- कोरबा: 125
- कांकेर: 125
- महासमुंद: 125
- बालाजी: 150
- रिम्स: 150
- शंकराचार्य: 150
- अभिषेक: 100
- राजनांदगांव: 125
रजिस्ट्रेशन और मेरिट लिस्ट की तारीखें:-
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 29 जुलाई से
- पहले राउंड की मेरिट लिस्ट: 8 से 9 अगस्त के बीच
- ऑफिशियल वेबसाइट: www.cgdme.in
केवल रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र ही मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। छात्रों को तय समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यदि कोई छात्र ऐसा करने में चूक करता है तो उसे अगले राउंड में मौका नहीं मिलेगा।




