रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की अगली बैठक 30 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित अटल नगर मंत्रालय में होगी, जिसमें खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता, विभिन्न विभागीय प्रस्तावों और राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।




