Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी में विकास की रफ्तार तेज, एक साल में बनेंगे सात ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    राजधानी में विकास की रफ्तार तेज, एक साल में बनेंगे सात ओवरब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    राजधानी में विकास की रफ्तार तेज, एक साल में बनेंगे सात ओवरब्रिज

    रायपुर। राजधानी रायपुर के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम और हादसों से बड़ी राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने शहर में सात नए ओवरब्रिज के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इन सभी परियोजनाओं को बजट में स्वीकृति मिल चुकी है और अगले एक वर्ष के भीतर इनका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह कदम राजधानी की तेजी से बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए उठाया गया है।

    PWD द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन सड़कों की पहचान की गई है, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक जाम और सड़क हादसे होते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर तय किया गया कि किन क्षेत्रों में ओवरब्रिज की सबसे अधिक जरूरत है। विभाग का दावा है कि इन ओवरब्रिज के निर्माण से जनता का सफर औसतन 20 मिनट तक कम हो जाएगा और ट्रैफिक व्यवस्था अधिक सुगम हो सकेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी

    इन स्थानों पर बनेंगे ओवरब्रिज

    1. कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट तक
    डेढ़ किलोमीटर लंबे इस ओवरब्रिज की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये होगी। इस मार्ग पर प्रतिदिन करीब 35 हजार वाहन गुजरते हैं और सुबह-शाम भारी जाम की स्थिति रहती है। सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    2. फुंडहर चौक से टेमरी तक
    एयरपोर्ट मार्ग पर जाम से राहत दिलाने के लिए लगभग 700 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर 30 करोड़ की लागत से बनेगा। इससे यात्रियों का समय 10 मिनट तक बचेगा।

    3. अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक
    केनाल लिंकिंग रोड पर 40 करोड़ रुपये की लागत से यह ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यहां रोजाना 25 हजार वाहन चलते हैं और ट्रैफिक की समस्या गंभीर बनी रहती है।

    Read Also-  प्रेम-प्रसंग में उठी खूनी आंधी, पत्नी के सामने प्रेमी ने कर दी पति की निर्मम हत्या

    4. गुढ़ियारी से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला फ्लाईओवर
    शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की ओर आने वाली सड़क को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर की योजना बनाई जा रही है। यहां प्रतिदिन 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। प्रारंभिक योजना तैयार की जा रही है।

    5. मोवा : खालसा स्कूल से रिलायंस मार्ट तक
    मोवा में बन रहे ओवरब्रिज की अनुमानित लागत लगभग 135 करोड़ रुपये है। यह क्षेत्र भी ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव से जूझ रहा है।

    6. भनपुरी चौक
    भनपुरी चौक पर 40 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनेगा। यहां रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, जिससे जाम की स्थिति आम हो गई है।

    7. खारुन नदी पर ओवरब्रिज
    यह ब्रिज रायपुर और पाटन को जोड़ेगा। 60 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से प्रतिदिन 80 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राजस्व अफसरों का आंदोलन शुरू, तहसीलों में कामकाज ठप

    ‘अटल निर्माण वर्ष’ में होगा बड़ा बदलाव
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं होतीं, बल्कि विकास की दिशा और रेखा भी तय करती हैं। सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news live raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.