रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 30 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश की चेतावनी भी दी गई है। राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान दिनभर आमतौर पर मेघाच्छादित रहा। 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दुर्ग जिले में भी मौसम का असर दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक बदलाव वाले आंकड़े रहे।
Read Also- संसद में आज से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले पर अहम चर्चा, हंगामे के बीच राजनीतिक पारा चढ़ा
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी वर्षा हो सकती है। इससे कुछ इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम प्रणाली बनी हुई है सक्रिय
वर्तमान में एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड के ऊपर सक्रिय है, जो पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की दिशा में जा सकता है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका रेखा समुद्र तल पर अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा, अवदाब केंद्र, पुरुलिया, कोंटई होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।
Read Also- प्रेम-प्रसंग में उठी खूनी आंधी, पत्नी के सामने प्रेमी ने कर दी पति की निर्मम हत्या
आगामी दो दिनों की संभावनाएं
29 और 30 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात के भी आसार बने हुए हैं।




