Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Crime News: प्रेम-प्रसंग में उठी खूनी आंधी, पत्नी के सामने प्रेमी ने कर दी पति की निर्मम हत्या

    CG Crime News: प्रेम-प्रसंग में उठी खूनी आंधी, पत्नी के सामने प्रेमी ने कर दी पति की निर्मम हत्या

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    प्रेम-प्रसंग में उठी खूनी आंधी, पत्नी के सामने प्रेमी ने कर दी पति की निर्मम हत्या

    जांजगीर-चांपा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध प्रेम संबंधों की आग में एक परिवार जलकर राख हो गया। पत्नी के साथ चल रहे प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की हत्या प्रेमी ने दिनदहाड़े उसके ही घर में गैंती से वार कर दी। इस खौफनाक वारदात को मृतक की पत्नी की मौजूदगी में अंजाम दिया गया।

    जानिए क्या है पूरा मामला?
    घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की है। मृतक अमरनाथ केवट (37) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी ईश्वरी केवट (32) के साथ घर पर था। तभी दोपहर करीब 2 बजे ईश्वरी का प्रेमी युवराज केवट स्कूटी से उसके घर पहुंचा। युवराज, मुंगेली जिले के महुआकापा गांव का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राजस्व अफसरों का आंदोलन शुरू, तहसीलों में कामकाज ठप

    जैसे ही वह घर में दाखिल हुआ, उसने बिना कुछ कहे घर में रखी गैंती उठाई और अमरनाथ पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमले के दौरान अमरनाथ के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। दीवारों और फर्श पर खून के छींटे देख मृतक की मां घबरा गईं और शोर मचाया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

    अस्पताल में तोड़ा दम
    घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल अमरनाथ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

    पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आया ‘तीसरा शख्स’
    जांच में पता चला है कि ईश्वरी और युवराज के बीच पिछले एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ईश्वरी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने भी चली गई थी, लेकिन 22 जुलाई को वह वापस अपने पति के घर लौट आई थी और पिछले पांच दिनों से अमरनाथ के साथ रह रही थी।

    Read Also-  रायपुर में नशे में धुत युवकों का हंगामा, सनरूफ से सिगरेट पीते वीडियो वायरल, पुलिस ने जब्त की कार 

    पुलिस ने आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को लिया हिरासत में
    घटना की सूचना पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या में इस्तेमाल की गई गैंती को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अकलतरा की सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी युवराज बिलासपुर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की पत्नी ईश्वरी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CG Crime Breaking cg crime news chhattisgarh crime news chhattisgarh viral crime news crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.