Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी ने पकड़ा राजनीतिक तूल, केरल BJP नेता रायपुर पहुंचे

    छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी ने पकड़ा राजनीतिक तूल, केरल BJP नेता रायपुर पहुंचे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ननों की गिरफ्तारी का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। यह मामला दिल्ली से लेकर संसद भवन तक गूंज चुका है। इस बीच, केरल भाजपा के महामंत्री अनूप एंटोनी मंगलवार को रायपुर पहुंचे और उन्होंने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की।

    छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी मामला गरमाया, केरल से भाजपा नेता पहुंचे रायपुर, गृह मंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

    गृहमंत्री से की बंद कमरे में चर्चा, गिरफ्तारी पर जताई चिंता

    अनूप एंटोनी, जो केरल भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हैं, ने गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचकर दोनों ननों की गिरफ्तारी को लेकर विस्तार से बातचीत की। दोनों गिरफ्तार ननें केरल की रहने वाली हैं, जिन पर धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप लगाए गए हैं। बैठक में भाजपा नेता ने इस कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की और वास्तविक तथ्यों की जांच की मांग की।

    GRP ने दुर्ग स्टेशन से की थी गिरफ्तारी, बजरंग दल ने लगाए थे आरोप

    घटना 25 जुलाई की है, जब दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो ननों और एक युवक को तीन आदिवासी लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने का आरोप लगाते हुए रोक लिया था। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उन्हें जीआरपी के हवाले किया।

    जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग चौकी में मामला दर्ज किया गया और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    संसद तक पहुंचा मुद्दा, UDF सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

    यह मामला 28 जुलाई को संसद भवन तक पहुंच गया। UDF सांसदों ने संसद भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए लिखा कि “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी चौंकाने वाली है और यह धार्मिक उत्पीड़न का मामला है।”

    राजनीतिक हलचल तेज, आने वाले दिनों में और गरमा सकता है मामला

    इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज़ हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस शुरू हो चुकी है। वहीं, इंडिया गठबंधन के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा ननों से जेल में मुलाकात की तैयारी की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.