Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PWD के पांच अधिकारी गिरफ्तार

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PWD के पांच अधिकारी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 30, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PWD के पांच अधिकारी गिरफ्तार

    बीजापुर। जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (ईई) भी शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

    गिरफ्तार अधिकारी इस प्रकार हैं:

    • डीआर साहू (सेवानिवृत्त ईई)
    • वीके चौहान (सेवानिवृत्त अभियंता)
    • एचएन पात्र (कार्यपालन अभियंता)
    • प्रमोद सिंह कंवर (एसडीओ, बीजापुर)
    • संतोष दास (उप अभियंता)

    घटना की पृष्ठभूमि
    पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 की शाम से लापता थे। 2 जनवरी को रात 8 से 8:30 बजे के बीच उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने पत्रकार साथियों के साथ थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। तत्काल सायबर सेल व विशेष टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई।

    Read Also-  सीजी पीएससी-2021 भर्ती घोटाला: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बेदाग अभ्यर्थियों को 60 दिनों में नियुक्ति के आदेश

    मोबाइल लोकेशन और सर्च ऑपरेशन
    पुलिस ने मुकेश के मोबाइल नंबरों की लोकेशन खंगाली, जो नूकनपाल और जांगला जैसे इलाकों में मिली। बाद में उनके भाई द्वारा साझा किए गए जीमेल लोकेशन के आधार पर चट्टानपारा स्थित सुरेश चंद्राकर के बाड़े की तलाशी ली गई। यहां सेप्टिक टैंक पर नए फ्लोरिंग का शक हुआ।

    शव की बरामदगी और सीडीआर का खुलासा
    कई घंटों की तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि मुकेश की आखिरी बातचीत रितेश चंद्राकर से हुई थी। बाद में पता चला कि रितेश 2 जनवरी को ही रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गया था। पुलिस को संदेह गहराया और जांच की दिशा बदल गई।

    दिनेश चंद्राकर को 3 जनवरी की सुबह जिला अस्पताल से हिरासत में लिया गया, जहां सख्ती से पूछताछ के बाद उसने खुलासा किया कि रितेश चंद्राकर और महेन्द्र रामटेके ने मिलकर मुकेश की हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में छुपा दिया। दिनेश ने सबूतों को नष्ट करने और शव को छिपाने में मदद की थी।

    Read Also-  BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    हत्या की वजह और साजिश
    जांच में सामने आया कि मुकेश चंद्राकर, जो रिश्ते में आरोपियों का ही संबंधी था, उनके ठेका कार्यों में हो रही अनियमितताओं की रिपोर्टिंग कर रहा था। इससे संबंधित विभागों में जांच शुरू हो गई थी। इसी नाराजगी के चलते सुरेश चंद्राकर ने अपने भाइयों रितेश व दिनेश और सुपरवाइजर महेन्द्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

    1 जनवरी की रात बाड़े के कमरे नंबर 11 में लोहे की रॉड से मुकेश की हत्या कर दी गई। शव को सेप्टिक टैंक में डालकर फ्लोरिंग कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए उनके मोबाइल फोन भी तोड़कर नदी में फेंक दिए गए।

    Read Also-  दुर्ग में ईडी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    • रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।
    • महेन्द्र रामटेके और दिनेश चंद्राकर को बीजापुर से पकड़ा गया।
    • घटना में प्रयुक्त वाहन, मिक्सर मशीन, लोहे की रॉड, मोबाइल आदि सबूत बरामद किए गए।
    • सुरेश चंद्राकर को 5 जनवरी की रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया।

    हत्या का कारण
    पुलिस पूछताछ में सुरेश चंद्राकर ने स्वीकार किया कि मुकेश द्वारा उनके ठेका कार्यों की रिपोर्टिंग से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh journalist mukesh chandrakar murder case journalist mukesh chandrakar murder journalist mukesh chandrakar murder accused journalist mukesh chandrakar murder cas journalist mukesh chandrakar murder case
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.