रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नुआखाई (ऋषि पंचमी) पर्व को लेकर घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी संशोधित आदेश में अब यह अवकाश 30 सितंबर की बजाय 28 अगस्त 2025 को मान्य होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का सख्त निर्देश: निजी गाड़ियों से हटें हूटर, सायरन और फ्लैशलाइट, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
संशोधित आदेश के अनुसार, यह अवकाश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू रहेगा।
बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होगा अवकाश
हालांकि, यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालयों के लिए प्रभावी नहीं होगा। यानी इन संस्थानों में 28 अगस्त को नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।
सांस्कृतिक महत्व के मद्देनज़र लिया गया निर्णय
नुआखाई पर्व का छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इसे नई फसल के स्वागत और ऋषियों के स्मरण के रूप में मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तिथि में यह परिवर्तन किया है।




