Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर गरमाई सियासत: बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार

    छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर गरमाई सियासत: बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2025Updated:August 2, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर,: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर सियासी तूफान का केंद्र बन गया है। रायपुर उत्तर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक पुरंदर मिश्रा के एक भड़काऊ बयान ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। शनिवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मिश्रा ने धर्मांतरण को लेकर खुली धमकी दी। उन्होंने कहा, “जो प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराएगा, उसे मारपीट कर भगाया जाएगा। राम सेना के साथ अब हमारी जगन्नाथ सेना भी है। धर्म परिवर्तन कराने वालों को प्रदेश से मारपीट कर खदेड़ा जाएगा।” मिश्रा ने यह भी बताया कि जगन्नाथ सेना में हर क्षेत्र से एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मतांतरण की घटनाएं कम हैं, लेकिन अफवाहें ज्यादा फैलाई जा रही हैं।

    इस बयान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा हमला बोला है। बैज ने मिश्रा के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, “बीजेपी के पास पहले से ही बजरंग दल, आरएसएस, हिंदू सेना और न जाने कितनी संगठन हैं। क्या ये सब कम पड़ गए, जो अब भगवान जगन्नाथ के नाम पर नई सेना बनानी पड़ रही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस तरह की बयानबाजी और संगठनों के गठन के जरिए जनता का ध्यान असल मुद्दों जैसे बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य से भटकाना चाहती है। बैज ने कहा, “बीजेपी चाहे हजारों सेनाएं बना ले, जनता के सामने उनकी असलियत बेनकाब हो चुकी है।”

    जानिए कब शुरू हुई बहस
    धर्मांतरण का मुद्दा छत्तीसगढ़ में लंबे समय से राजनीतिक बहस का हिस्सा रहा है। बीजेपी ने पूर्व में कांग्रेस सरकार पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, जिसका तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खंडन किया था। बघेल ने कहा था कि सबसे ज्यादा धर्मांतरण बीजेपी शासनकाल में हुए थे। वर्तमान में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून लाने की बात कही है, और विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा भी हो चुकी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.