रायपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय नेता शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
Read Also- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री साय ने लिखा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 4, 2025




