रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मंगलवार को सेंट्रल जीएसटी की 17 सदस्यीय टीम ने तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी की। इस छापेमार अभियान में अब तक करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की गई है।
रायपुर में हत्याकांड: 55 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चला ऑपरेशन
इस छापेमारी का नेतृत्व प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के निर्देश पर किया गया। टीम ने दोनों स्थानों पर समन्वित तरीके से कार्रवाई की जिससे उद्योग जगत में हड़कंप मच गया।
टैक्स चोरी की सूचना पर हुई कार्रवाई
स्रोतों के मुताबिक, इन दोनों उद्योगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में कई गड़बड़ियों और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है।
कार्रवाई अभी भी जारी
सूत्रों का कहना है कि टीम की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है, और आने वाले समय में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और कुछ संदिग्ध लेन-देन को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।



