रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के अनुमोदन के बाद जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम के गठन से जिले में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
सूत्रों के मुताबिक, घोषित पदाधिकारियों को जल्द ही संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।
।




