बिलासपुर। शहर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे और सहारा डेंटल के संचालक डॉ. इकबाल अली के ढाई वर्षीय बेटे फ़ैज़्ज़ान अली टीपू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे लाल खदान चौक स्थित घर के बाहर फ़ज़्ज़ान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान महमंद बाईपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक बच्चों के करीब पहुंचा और फ़ज़्ज़ान को कुचल दिया।
स्वतंत्रता दिवस: लाल किला पर समारोह की तैयारियां पूरी, ऑनलाइन-ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू
गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही बच्चे का शव सिम्स मर्चरी में रखा गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे लाल खदान स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज़ के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




