धमतरी। भोयना में अन्नपूर्णा ढाबा के सामने रायपुर के दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस वाहन में बैठते समय आरोपियों ने बेशर्मी से विक्ट्री पोज देते हुए फोटो खिंचवाई, मानो उन्हें अपने कृत्य पर कोई पछतावा न हो।
दर्द में तारक मेहता… की बबीता जी: 10 दिन से बार-बार लगा रही हैं अस्पताल के चक्कर, बताई वजह
घटना के बाद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खंजर बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि ढाबे में खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर आरोपी भड़क गए और तोड़फोड़ करने लगे। इसी दौरान रायपुर से आए कुछ युवक वहां पहुंचे, जिनसे आरोपियों का विवाद हो गया। सूत्रों के मुताबिक, बीड़ी मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी हमले में बदल गया।
चाकू से किए गए हमले में युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक-दो आरोपियों को पकड़ लिया था, जबकि बाक़ी को रातभर चली तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। वारदात से जुड़ा ढाबे में मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।




