बलौदाबाजार। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ 14 अगस्त को सुबह 7 बजे पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल खेल मैदान से प्रारंभ होगी।
वित्त मंत्री के सरकारी बंगले पर 13 करोड़ नहीं, सिर्फ 13 लाख रुपए का हुआ खर्च: वायरल झूठी और भ्रामक खबर की पोल खुली, जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेज
निर्धारित मार्ग अनुसार प्रतिभागी गौरव पथ रोड से होते हुए यातायात कार्यालय के बगल रोड, बस स्टैंड, गार्डन चौक, तहसील कार्यालय रोड से गुजरकर पुनः पं. चक्रपाणी स्कूल खेल मैदान में पहुंचेंगे, जहां दौड़ का समापन होगा।
आयोजकों ने बताया कि इसमें जिला मुख्यालय के स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, आम जनता और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को 14 अगस्त को सुबह 7 बजे निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचने की अपील की गई है।




