रायपुर। सूरजपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में प्रसव के दौरान चिकित्सक और स्टाफ की अनुपस्थिति के मामले में कार्रवाई हुई है। 9 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की कुन्ती पंडो के प्रसव के समय प्रसव कक्ष में कोई मौजूद नहीं था।
बलौदाबाजार में 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़, हर वर्ग के लोग ले सकेंगे भाग
जिला स्तरीय समिति की जांच में स्टाफ नर्स शीला सोरेन को बिना पूर्व स्वीकृति अवकाश लिए अनुपस्थित पाया गया, जिसे कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है।
इससे पहले, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएचओ (महिला) विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है, जबकि मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा शासन को भेजी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को पूरी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।




