बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतौना रोड स्थित एक प्लांट से मीटर, प्रिंटर और कैमरा समेत करीब 6 लाख का सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 जुलाई 2025 की है। गिरफ्तार आरोपी शेख जाहिद खान (20) मध्य प्रदेश के कटनी जिले के सिंगोड़ी गांव का रहने वाला है।
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून: 30 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, बस्तर में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार
गोंडपारा के पूर्व पार्षद दीपांशु श्रीवास्तव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 और 29 जुलाई की रात को उनके प्लांट से 4 सीबीसी वेट मीटर, 3 प्रिंटर और एक सेंसर रिवर्स कैमरा चोरी हुआ है। संदेह अपने कर्मचारी शेख जाहिद खान पर था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे कटनी से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का पूरा सामान बरामद किया।
सीनियर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।




