रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से, विशेषकर बस्तर संभाग के जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी और कांकेर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी चलने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
Read Also- स्वतंत्रता दिवस 2025: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण, जानें पार्किंग सुविधा और किन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
इसके अलावा कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़, मुंगेली सहित 11 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने, आंधी और भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना के मद्देनज़र यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत हटाए जाने पर सियासत गरमाई, पूर्व सीएम बघेल ने साधा निशाना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
पश्चिम-मध्य और इससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अगले एक सप्ताह तक सक्रिय रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।




