रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (भा. व. से.-2006) के अधिकारी राजू अगासीमनी को नया पदभार सौंपा है। आदेश के अनुसार, वे तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद की जिम्मेदारी निभाएंगे।
राजू अगासीमनी वर्तमान में मुख्य वन संरक्षक और कार्यालय मुख्य वन संरक्षक, रायपुर के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें इन दायित्वों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है




