Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्वतंत्रता दिवस: पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें खास पल

    स्वतंत्रता दिवस: पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें खास पल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा

    रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्चपास्ट की सलामी ली।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 34 पुलिस जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित मार्चपास्ट में 792 जवान शामिल हुए। जवानों के साथ एनसीसी कैडेट भी मार्चपास्ट में शामिल हुए। इसके बाद अश्वरोही दल ने करतब दिखाया। इसके अलावा हर साल की तरह स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों के नाम अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रमऔर दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक माओवादी आतंक से मुक्त करने की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना से 327 गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंची। वहीं महतारी वंदन योजना में अब तक 11 हजार 728 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। नवा रायपुर में 100 करोड़ एजुकेशन सिटी बना रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने ई -ऑफिस प्रणाली को सभी विभागों में कार्यान्वित किया है। ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा भी हमने सुनिश्चित की है। 441 करोड़ रुपए की लागत से हम स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर कर रहे हैं।


    आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए सीएम साय ने प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक स्वदेशी वस्तु खरीदना देशभक्ति का कार्य माने। हर व्यवसाय गुणवत्ता और स्थिरता की अनिवार्य माने। हर नवाचारी सबसे पहले भारत के बारे में सोचे। हर किसान पर्यावरण अनुकूल समावेशी कृषि को अपनाएं। हर क्षेत्र में निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh-news update chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.