रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जापान दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी अनुमति दे दी है और बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार के फॉर्मूले में अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों के पद होंगे। यानी कि अब तीन मंत्री शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इससे पहले कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम साय राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसके बाद दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री साय राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम साय ने राज्यपाल रामेन डेका से मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए शपथ समारोह का समय को लेकर चर्चा हुई होगी।
इन नामों की है हवा
मंत्रीमंडल के विस्तार में सबसे पहले नाम दुर्ग से गजेंद्र यादव के नाम की है। इसके बाद आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है। तीसरे मंत्री के नाम की दौड़ में कुछ नए और पुराने मंत्रियों के भी नाम की चर्चा है। लेकिन, जिस तरह से सरकार ने नए मंत्रियों के नाम को लेकर गोपनीयता बरक़रार रखी है। उससे यह लग रहा है कि शपथ समारोह से कुछ देर पहले ही नाम सार्वजनिक हो पाएंगे। संभवतः 18 अगस्त को शपथ समारोह आयोजित किया जा सकता है।




