Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए

    August 2, 2026

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 2, 2026

    जबलपुर को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 362 करोड़ की सीवेज परियोजना समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए
    • अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जबलपुर को सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, 362 करोड़ की सीवेज परियोजना समेत कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण
    • सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रायगढ़ डबल मर्डर केस: तीन साल बाद चार दोषियों को दो-दो आजीवन कारावास
    • केरावाहारा में तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
    • बलौदाबाजार में जिला स्तरीय वन महोत्सव 2026 का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
    • IFS अधिकारी ओपी यादव PCCF प्रमोट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NHM के 16 हजार कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद

    NHM के 16 हजार कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे, आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 17, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    आपातकालीन सेवाएं भी रहेंगी बंद

    रायपुर, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 16 हजार कर्मचारी सोमवार 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। शनिवार को कर्मचारियों ने इसकी औपचारिक चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को हड़ताल की सूचना भी दे दी गई है।

    दरअसल, एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर अब उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

    इस बार संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल के दौरान विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) सहित सभी आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसकी पूर्व सूचना भी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

    कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

    एनएचएम कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें शामिल हैं—

    • संविलियन/स्थायीकरण
    • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
    • ग्रेड पे का निर्धारण
    • कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता
    • लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि
    • नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
    • अनुकम्पा नियुक्ति
    • मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा
    • स्थानांतरण नीति
    • न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा

    कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इन पर ठोस निर्णय नहीं होता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी।

    स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

    हड़ताल से प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में इसका असर और गंभीर होगा, क्योंकि एनएचएम के कर्मचारी ही वहां स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं। फिलहाल सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि कर्मचारियों का रुख और सख्त होता जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #NHMstrike #NHMchhattisgarh #HealthcareWorkers #NHMdemands #NHMprotest #HealthForAll #ChhattisgarhGovt #StrikeForJustice #HealthcareRevolution #SupportNHM #SalaryHike #NHMUnited #NHMहड़ताल #NHMछत्तीसगढ़ #स्वास्थ्यकर्मी #NHMअनुकंपा #NHMमांगें #स्वास्थ्यसुरक्षा #स्वास्थ्यविभाग #सैलरीबढ़ाओ #हड़तालजारी #छत्तीसगढ़सरकार #NHMसंघर्ष #न्यायदो
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.