रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतर्राज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपए मूल्य की 412.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेक बुक जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब से सप्लाई करने वाला अंतर्राज्यीय तस्कर भी शामिल है।
तफ्तीश के दौरान पुलिस को नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में सुराग मिले। तकनीकी विश्लेषण और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने हेरोइन की बिक्री करने वाले 2 और पेडलर्स को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार पेडलर्स
- फरहान रजा (33 वर्ष) – निवासी मोमिन पारा, थाना टिकरापारा, रायपुर।
- प्रदीप गेंडरे (31 वर्ष) – निवासी गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।
दोनों के कब्जे से एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से नेटवर्क के अन्य सदस्यों और ड्रग्स खपत करने वालों की जानकारी जुटा रही है।




