रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने कई अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और अन्य वरिष्ठ पदों पर पदस्थ किया गया है।
तबादले और नई जिम्मेदारियां
- हेमंत उपाध्याय (मूल पद – उप संचालक) को प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग बनाया गया है।
- रूपलाल ठाकुर को उप संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
- अजय कुमार मिश्रा (मूल पद – प्राचार्य) को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- गेंदराम चतुर्वेदी (प्राचार्य) को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा पद पर पदस्थ किया गया है।




