स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप टी-20 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार दोपहर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया। इस बार टीम की कमान आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि युवा बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
Read Also- रोहित शर्मा ने वनडे रैंकिंग में बाबर आजम को पछाड़ा, शुभमन गिल नंबर-1 पर बरकरार
इस साल एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार के चलते टूर्नामेंट का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जबकि भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान UAE के खिलाफ खेलेगा।
Read Also- सिराज-कृष्णा ने हासिल की करियर की बेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग, यशस्वी बल्लेबाजों की टॉप-5 में पहुंचे
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह




