रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर वर्ष आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का निमंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच चुका है। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से सौजन्य भेंट की और उन्हें इस ऐतिहासिक पर्व में शामिल होने का न्योता दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार किया और भरोसा दिलाया कि वे समय निकालकर बस्तर दशहरे का हिस्सा बनने का प्रयास करेंगे।
सांसद महेश कश्यप अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप और सुपुत्री क्षमता कश्यप के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे। मुलाक़ात के दौरान क्षमता कश्यप ने प्रधानमंत्री को सादर नमस्कार किया, जिस पर प्रसन्न होकर प्रधानमंत्री ने उसे टॉफी भेंट की।
इस मौके पर सांसद ने प्रधानमंत्री को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले ग्यारह वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।




