रायपुर/टोक्यो। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
गांधी विचार विश्व के लिए प्रेरणास्त्रोत
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत है।
भारत-जापान मैत्री का प्रतीक
उन्होंने आगे कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में स्थापित गांधी प्रतिमा भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थल भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है, साथ ही जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ भारत से गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।




