सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इस बार गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) पर छुट्टी का ऐलान रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आदेश जारी कर यह बदलाव किया है।
वहीं, तीन सितंबर को मनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व करमा (ढोल ग्यारस) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, ताकि लोग इसे पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मना सकें।
इससे पहले राज्य सरकार ने नवरात्रि महाअष्टमी का अवकाश निरस्त कर नुआखाई को स्थानीय छुट्टी घोषित किया था। इस साल नुआखाई (ऋषि पंचमी) के अवसर पर 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश रहेगा।
देखें आदेश की कॉपी-





