Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायगढ़ में गूंजेगी शास्त्रीय संगीत की धुनें, आज से शुरू होगा चक्रधर समारोह 2025, सीएम ने ट्वीट कर कला-प्रेमियों को किया आमंत्रित

    रायगढ़ में गूंजेगी शास्त्रीय संगीत की धुनें, आज से शुरू होगा चक्रधर समारोह 2025, सीएम ने ट्वीट कर कला-प्रेमियों को किया आमंत्रित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 27, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    रायगढ़ में गूंजेगी शास्त्रीय संगीत की धुनें, आज से शुरू होगा चक्रधर समारोह 2025

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज से एक बार फिर कला और संस्कृति के रंगों में रंग गई है। महाराजा चक्रधर सिंह की स्मृति में आयोजित चक्रधर समारोह 2025 का शुभारंभ 27 अगस्त की संध्या से होने जा रहा है, जो 5 सितंबर तक संगीत और नृत्य की अनुपम प्रस्तुतियों से श्रोताओं को सराबोर करता रहेगा।

    मुख्यमंत्री साय ने दिया आमंत्रण
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए देश-विदेश के कला-प्रेमियों को आमंत्रित किया। उन्होंने लिखा- रायगढ़ की यह पुण्यभूमि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से परिपूर्ण है। यही वह धरती है जहां महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया।

    रायगढ़ की पुण्यभूमि, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से परिपूर्ण है।

    यह वही धरती है जहाँ महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया।

    चक्रधर समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को… pic.twitter.com/Am8MHw9WsE

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 27, 2025

    परंपरा और संस्कृति का संगम
    मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि चक्रधर समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, इतिहास और कला का अद्भुत संगम है। गणेशोत्सव से जुड़ा यह आयोजन दशकों से भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मधुर लहरियों से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करता आ रहा है।

    महाराजा चक्रधर सिंह को श्रद्धांजलि
    सीएम विष्णुदेव साय ने महाराजा चक्रधर सिंह को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल रायगढ़, बल्कि पूरे भारत को शास्त्रीय संगीत और नृत्य की नई पहचान दिलाई। यही कारण है कि आज चक्रधर समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है।

    कला-प्रेमियों से अपील
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक यात्रा उन सभी लोगों के लिए खास है जो संगीत और नृत्य से प्रेम करते हैं। उन्होंने कला-प्रेमियों से आग्रह किया कि वे रायगढ़ आकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और यहां की समृद्ध धरोहर को नजदीक से जानें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.