अमेठी। जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के निवासी रामऔतार यादव की पत्नी किरन यादव (पांच बच्चों की मां) करीब एक सप्ताह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों का आरोप है कि वह सहजीपुर गांव के एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है और अब तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
पीड़ित पति रामऔतार यादव ने बताया कि उनकी पत्नी 20 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन असफल रहने पर उन्होंने संग्रामपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
परिवार की स्थिति
गुमशुदा महिला के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, दूसरी बेटी की शादी 8 मार्च 2026 को तय है। दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा घर पर रहकर मजदूरी करता है।
पुलिस जांच में जुटी
इस मामले में कोतवाल अखिलेश सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि महिला को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।




