Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नवनिर्मित विधानसभा भवन में होगी संविधान निर्माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना, विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से की कार्यवाही की अनुशंसा

    नवनिर्मित विधानसभा भवन में होगी संविधान निर्माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना, विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से की कार्यवाही की अनुशंसा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 29, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    नवनिर्मित विधानसभा भवन में होगी संविधान निर्माता की 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन परिसर में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की अनुशंसा की है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देश जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपने गठन के 25 वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और संविधान में निहित स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों से प्रेरित होकर निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रस्तावित प्रतिमा न केवल संविधान निर्माता को यथोचित सम्मान देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक समता और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा का प्रतीक भी बनेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ की नई पहचान: खनिज से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग की ओर

    गौरतलब है कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर 12 दिसंबर 1945 को रायपुर आए थे और माधवराव सप्रे शाला परिसर (तात्कालीन लॉरी स्कूल) में ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित किया था। उनकी इस यात्रा ने छत्तीसगढ़ की धरती को उनके विचारों और व्यक्तित्व से सशक्त बनाया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत महोत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। इसी अवसर पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की पहल को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

    यह पहल डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी (ए.डब्ल्यू.एस.) की ओर से की गई है। सोसाइटी के चेयरमैन दिलीप वासनीकर और प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg news cg news latest cg news live cg news today cg today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.