स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हेड कोचिंग से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए उनके अलग होने की जानकारी दी, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
52 वर्षीय द्रविड़ को भारत को 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। उनके साथ टीम के लिए भारत के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर भी शामिल थे।
पिछले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टीम लीग स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर रही, जिससे कोचिंग टीम और रणनीति पर सवाल उठे।
RR की फ्रेंचाइजी ने इस पोस्ट के साथ द्रविड़ से अलग होने का ऐलान किया…
Your presence in Pink inspired both the young and the seasoned. 💗
Forever a Royal. Forever grateful. 🤝 pic.twitter.com/XT4kUkcqMa
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025




