Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 25, 2026

    एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री

    May 25, 2026

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    • बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता
    • मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश
    • CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  
    • मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी
    • कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, May 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गृह मंत्री पर विवादित बयान को लेकर बवाल, रायपुर में बंगाली समाज ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ खोला मोर्चा

    गृह मंत्री पर विवादित बयान को लेकर बवाल, रायपुर में बंगाली समाज ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ खोला मोर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 30, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    रायपुर। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के कथित विवादित बयान के खिलाफ राजधानी रायपुर में बंगाली समाज ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है। समाज के प्रतिनिधि शनिवार को सामूहिक रूप से माना थाने पहुंचे और सांसद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महुआ मोइत्रा का बयान न केवल अमर्यादित और असंवैधानिक है, बल्कि इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हत्या के लिए उकसाने जैसा गंभीर अपराध माना जा सकता है। प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक रायपुर को संबोधित विस्तृत पत्र भी सौंपा।

    Read Also-  अमेरिकी टैरिफ पर भारत का कड़ा रुख, कहा- राजनीतिक हित के लिए बलि का बकरा नहीं बनेगा देश 

    सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सामंतो ने कहा कि सांसद का यह बयान लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है और इससे आम नागरिकों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह पहली बार है जब किसी सांसद ने संसद जैसी सर्वोच्च संस्था से चुने जाने के बावजूद देश के गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की हिंसक और प्राणघातक टिप्पणी की है।

    बंगाली समाज ने आशंका जताई कि महुआ मोइत्रा के इस बयान से समाज विशेष के प्रति नफरत और वैमनस्य फैल सकता है, जिससे भविष्य में आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाएगी। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि बंग समाज ने स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, कला और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन ऐसे बयान से समाज की छवि धूमिल हो सकती है।

    शिकायत में मांग की गई है कि सांसद महुआ मोइत्रा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 197, 109 और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। समाज की ओर से बयान की पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी गई है।

    बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा मामला है। इसलिए सांसद के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरह के भड़काऊ और उकसाने वाले बयान देने से पहले जिम्मेदारी को समझे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur breaking news raipur latest news raipur news raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.