Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नपं अध्यक्ष बलराम साहू की गिरफ्तारी से तुमगांव में हंगामा, समर्थकों ने किया थाना घेराव और नगर बंद

    नपं अध्यक्ष बलराम साहू की गिरफ्तारी से तुमगांव में हंगामा, समर्थकों ने किया थाना घेराव और नगर बंद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 30, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    नपं अध्यक्ष बलराम साहू की गिरफ्तारी से तुमगांव में हंगामा

    महासमुंद। जिले के तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर किस्मत का पहिया बड़ा अजीब ढंग से घूम गया। कल तक वे अवैध शराब और देह व्यापार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे थे, और आज खुद छेड़खानी के मामले में पुलिस हिरासत में पहुँच गए।

    गिरफ्तारी से मचा हंगामा

    सुबह-सुबह पुलिस ने बलराम साहू को उनके घर से उठाया और थाने ले आई। आरोप – एक महिला ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

    जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, समर्थक भड़क उठे। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे, नारेबाजी की और देखते ही देखते नगर को बंद करा दिया।

    पत्नी का आरोप – “साजिश है”

    अध्यक्ष की पत्नी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा –“सुबह पुलिस आई और उन्हें जबरदस्ती उठाकर ले गई। जब पूछा तो कहा कि छेड़खानी का आरोप है। लेकिन कल ही उन्होंने अवैध शराब और देह व्यापार के खिलाफ आवेदन दिया था।”

    पुलिस का पक्ष

    पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर बलराम कांत साहू को हिरासत में लिया गया है।

    किन धाराओं में हुई है कार्यवाही

    • BNS की धारा 351(3): छेड़छाड़ / यौन उत्पीड़न
      इसका मतलब है कि किसी महिला के साथ उसकी इच्छा के खिलाफ अश्लील हरकत करना, शारीरिक स्पर्श करना या अनुचित इशारे करना। इसके लिए जेल और जुर्माना दोनों का प्रावधान है।
    • धारा 296: घर में घुसकर अपराध करना (House-trespass to commit offence)
      किसी के घर या निजी स्थान में घुसकर अपराध करना। अगर छेड़छाड़ जैसी हरकत घर में की गई हो तो यह धारा लागू होती है।
    • धारा 74: महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाना
      महिला की इज्जत या गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले कार्य या अपमानजनक व्यवहार पर यह धारा लगती है।
    • धारा 75(2): बार-बार अपराध करना
      यदि आरोपी पहले से ऐसे अपराधों में लिप्त हो या बार-बार समान तरह की हरकत करे, तो यह धारा लागू की जाती है।

    इन धाराओं के तहत अपराध साबित होने पर कठोर सजा का प्रावधान है।

    साथ ही, जिस आवेदन में अवैध शराब और देह व्यापार का जिक्र है, उसकी भी जांच की जाएगी।

    जनता में चर्चा – “भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलो, केस झेलो?”

    तुमगांव की गलियों में अब सवाल गूंज रहा है –

    • क्या बलराम कांत साहू फंसे या फँसाए गए?
    • अवैध धंधों पर रोक लगाने का आवेदन देना ही उनकी गिरफ्तारी की वजह तो नहीं?

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #BalramSahu #BreakingNewsIndia #NagarPanchayat #TumgaonNews #छत्तीसगढ़खबर #छेड़खानीमामला #तुमगांवगिरफ्तारी #नगरपंचायतविवाद #बलरामसाहू ChhattisgarhPolitics
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.