रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगलमोहा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। दो आरोपियों ने एक आदिवासी विवाहित महिला को तलवार की नोक पर अगवा कर करीब एक हफ्ते तक बंधक बनाए रखा और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना 21 जुलाई 2025 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला को उसके पति की हत्या की धमकी देकर आरोपी लगातार कई दिनों तक बंधक बनाकर दरिंदगी करते रहे। भयभीत पीड़िता ने घर लौटने के बाद अपने पति को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद ग्राम पंचायत में बैठक बुलाकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Read Also- ड्यूटी पर जा रहे CISF जवान से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एगेश्वर यादव ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों पर आईबीएन की धारा 70(1), 351(2), 140(3), 127(2), 3(5), 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।




