मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत मजबूत रही और सेंसेक्स-निफ्टी ऊंचाई पर खुले, लेकिन अंतिम घंटों में बिकवाली बढ़ने से बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 80,520.09 पर खुला और तेजी पकड़ते हुए 80,761.14 के स्तर तक पहुंचा। हालांकि, दिन के अंत में यह 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 पर बंद हुआ।
इसी तरह, एनएसई निफ्टी ने 24,653 पर शुरुआत की और 24,756.10 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 45.45 अंक की गिरावट के साथ 24,579.60 पर बंद हुआ।
लार्जकैप शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गजों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार की चाल कमजोर हुई।




