कवर्धा। आबकारी विभाग ने पंडरिया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. शंगीता और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर बुधवार, 3 सितंबर को की गई।
आरोपी गिरफ्तार
गश्त के दौरान मिली सूचना पर बजाग (मध्यप्रदेश) निवासी सतीश कुमार साहू के ग्राम तेलियापानी स्थित किराना दुकान और मकान की तलाशी ली गई। छद्म खरीदार से पुष्टि के बाद तलाशी में 16 नग प्रिंस लेमन देशी शराब की बोतलें (2.7 बल्क लीटर) जब्त की गईं।
मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित) की धारा 34(1)(ख), 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज राठौर और वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, अभिनय रायजादा, रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके, आरक्षक ईम्तियाज खान, कमल मेश्राम और अमर पिल्लै की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




