बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 3 लाख 40 हजार रुपये ठगने वाली भाजपा नेत्री सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित महिलाओं उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में धोखाधड़ी की शिकायत की थी। कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद नगर निगम के क्लर्क सौरभ तिवारी ने सराफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
सपना सराफ राजकिशोर नगर के कल्याण बाग की रहने वाली है। उसने दोनों महिलाओं को पीएम आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठे और फर्जी रसीद भी थमाई। रसीद का मिलान निगम कार्यालय में किया गया। पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




