नई दिल्ली। इस साल का पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू हो रहा है, जो 12 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। खास बात यह है कि इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण के साथ हो रही है और समापन सूर्य ग्रहण से होगा। ऐसा अद्भुत संयोग 100 साल बाद बन रहा है, जिसे ज्योतिष के दृष्टिकोण से अत्यंत खास माना जा रहा है।
भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण
7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इस ग्रहण का प्रभाव केवल धार्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि राशियों पर भी विशेष रूप से पड़ेगा।
इन राशियों के लिए ग्रहण होगा शुभ
- मिथुन राशि:
यह ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। हालांकि, किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचना होगा। - कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए जीवन की बाधाएं दूर होंगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। - वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लिए यह समय रोजगार और करियर के लिहाज से लाभकारी रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सेहत भी ठीक रहेगी। - मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण का यह संयोग अत्यंत अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि ग्रहण काल में ध्यान, जप और दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष के इस विशेष समय में तर्पण, पिंडदान और पितरों की स्मृति में किए गए कर्म पुण्य फलदायी होंगे।




