Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं

    September 20, 2026

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    September 20, 2026

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कैंसर केयर पर BMC कॉन्क्लेव में मंत्री OP चौधरी का जोर, बोले- आर्थिक विकास के साथ मजबूत हो स्वास्थ्य सेवाएं
    • कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गरीबों के हक पर डाका: पीएम आवास योजना में ठगी करने वाली भाजपा नेत्री गिरफ्तार

    गरीबों के हक पर डाका: पीएम आवास योजना में ठगी करने वाली भाजपा नेत्री गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 6, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। गरीबों को छत दिलाने के नाम पर भी अब ठगी का कारोबार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी गरीबोन्मुखी योजना को लेकर भाजपा नेत्री सपना सराफ द्वारा की गई धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा है। सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोप है कि राजकिशोर नगर की कल्याण बाग कॉलोनी निवासी सपना सराफ ने उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा से आवास दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, दोनों को झूठी रसीद भी थमा दी। जब रसीदों का मिलान निगम कार्यालय में किया गया तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

    पीड़ित महिलाएं आवास न मिलने और लंबे समय तक ठगी का शिकार होने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में पहुँचीं। कलेक्टर ने तुरंत निगम कमिश्नर को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद निगम में पदस्थ बाबू सौरभ तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला पर धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना की धाराओं (420, 467, 468, 471) में कार्रवाई की है।

    इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    • क्या गरीबों के लिए बनी योजना भी अब दलालों और नेताओं के शिकंजे में है?
    • क्या राजनीतिक पहचान का इस्तेमाल कर जनता के साथ विश्वासघात करना नया ट्रेंड बन गया है?
    • और सबसे अहम—इस तरह की घटनाओं से प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं की विश्वसनीयता पर क्या असर पड़ेगा?

    सकारात्मक पहलू यह भी है कि शिकायत पर कलेक्टर और निगम ने त्वरित कार्रवाई की, जिससे आरोपी को पकड़ना संभव हुआ। लेकिन यह घटना प्रशासनिक सतर्कता पर भी सवाल उठाती है कि पहले ही इस तरह की ठगी क्यों नहीं पकड़ी जा सकी।

    यह घटना एक सबक है कि भ्रष्टाचार अब सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीधे गरीब की चौखट तक पहुँच चुका है।
    और जब गरीब के घर का ही सौदा होने लगे, तो समझ लीजिए लोकतंत्र की बुनियाद हिल रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #प्रधानमंत्री आवास योजना #भाजपा नेत्री गिरफ्तार ठगी का कारोबार धोखाधड़ी
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    जांजगीर-चांपा में विधायक की गिरफ्तारी, 43 लाख गबन मामले में…

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.